मिट्टी का टीला ढहने से दबकर किशोरी की मौत,चार घायल

Jan 23, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - खजुहा कस्बे में घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई करते समय टीला अचानक ढह गया, जिससे 5 लोग मलबे में दब गए। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत कार्य करते हुए सभी को निकाला, लेकिन 13 वर्षीय चांदनी की मृत्यु हो गई। चार अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिट्टी का टीला ढहने से दबकर किशोरी की मौत,चार घायल

बिंदकी। खजुहा कस्बे में घर की पुताई करने वाली सफेद मिट्टी (पिंडोर) की खुदाई करते समय टीला भरभरा कर ढहाने से किशोरी समेत पांच लोग मलबे में दब गई। सूचना पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक एक किशोरी की सांसे थम गई थी। चार घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। कोतवाली बिंदकी के खजुहा कस्बे की रहने वाले मनोज शाह की 13 वर्षीय पुत्रियां चांदनी व 16 वर्षीय मुस्कान, 35 वर्षीय गुड़िया देवी, पत्नी सुरेंद्र पाल व 15 वर्षीय शिवानी पुत्री सुरेंद्र पाल तथा 19 वर्षीय मोना पुत्री रोहन पाल अमौली तिराहे के समीप घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रही थी।

खुदाई करते हुए महिलाएं टीले के नीचें पहुंच गई, तभी अचानक टीला भरभरा कर ढह गया। जिसमें सभी सभी लोग मलबे में दब गए। हादसे से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जेसीबी के साथ पहुंची पुलिस ने मलबा हटाते हुए राहत कार्य शुरू कियाी। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकल गया, लेकिन तब तक चांदनी पुत्री मनोज शाह की सांसे थम चुकी थी। घायल अवस्था में मुस्कान, शिवानी, गुड़िया तथा मोना को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsTragic Landslide in Khajuha 5 Buried 1 Teenager Dies
;;
;