मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - खागा के चितौली गांव में एक दुखद घटना में 13 वर्षीय किशोर ने मां की डांट के कारण आत्महत्या कर ली। किशोर कक्षा नौ का छात्र था। मां ने उसे नई दीवारों पर पानी डालने को कहा, लेकिन उसने मना किया। नाराज होकर उसने दरवाजा बंद कर लिया और फंदे से लटक गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

खागा। कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव में रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां मां की मामूली डांट से आहत होकर 13 वर्षीय किशोर ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि मृतक किशोर कक्षा नौ का छात्र था और घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान उसकी मां ने उसे नई दीवारों पर पानी डालने को कहा था। किशोर के मना करने पर मां ने उसे डांट दिया, जिससे वह नाराज होकर कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह अंदर फंदे से लटका मिला।

घबराए परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में परिजनों ने गिरने की बात कही, लेकिन बाद में पूछताछ में सच्चाई सामने आई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।