Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsTragic Electrocution Incident at Kanpur Wedding Four Affected One Dies
शिवली में करंट की चपेट में आने से एक टेंट कर्मी की मौत

शिवली में करंट की चपेट में आने से एक टेंट कर्मी की मौत

संक्षेप:

Fatehpur News - कानपुर के प्रतापपुर उदैत गांव में शादी समारोह के दौरान टेंट लगाते समय करंट लगने से दो किशोरों सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय एक टेंट कर्मी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 07, 2026 09:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत गांव में शादी कार्यक्रम में टेट लगाते समय दो किशोरों सहित चार लोग करंट की चपेट में आ गए। उनको आनन-फानन में सीएचसी शिवली लाया गया। यहां से गंभीर हालत मे रेफर किए गए एक टेंट कर्मी की रास्ते में मौत हो गई। इससे कोहराम मचगया। प्रतापपुर उदैत गांव निवासी राजाराम राठौर की पुत्री उमा देवी की बिल्हौर थाना क्षेत्र के आलियापुर के मजरा उत्तमपुर गांव में शादी तयहुई है। बारात के स्वागत के लिए शिवली कस्बे के निराला नगर मोहल्ले के रहने वाले टेट हाउस कर्मी पच्चीस वर्षीय कार्तिक कठेरिया व इकतीस वर्षीय अंकुर वहां टेंट लगाने गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां खड़े सोलह साल के सचिन पुत्र शिव प्रसाद व सत्रह वर्षीय आदित्य पुत्र धर्मेंद्र को गेट पकडऩे के लिए बुलाकर वहलोग गेट को सीधा कर रहे थे, इसी बीच वहां से निकली हाईटेंशन लाइन के तार से गेट टकराने से चारो लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उनको अलग करने के बाद उनको सीएचसी शिवली ले जाया गया। वहां मौजूद डॉ. सनी यादव ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही कार्तिक कठेरिया ने दम तोड़ दिया। शव वापस आते ही उसके घर में कोहराम मच गया। शिवली कोतवाल प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। डेढ़ माह में उजड़ गया सुहाग, पत्नी बेहाल निराला नगर शिवली का रहने वाला कार्तिक शिवली कस्बे के नितिन कश्यप के टेंट हाउस में काम करता था। डेढ़ माह पहले ही उसकी शदी हुई थी। प्रतापपुर में हुए हादसे में सुहाग उजड़ने से उसकी पत्नी रेशमा बदहवास हो गई।जबकि उसकी मां अंशो देवी बहन सान्या व भाइयों हर्षित व हिमांशू का रो रोकर बुरा हाल हो गया।