Fatehpur News: पति से विवाद के बाद महिला ने खाया पिसा कांच, मौत
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News: गाजीपुर के शाह कस्बे में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने पिसा हुआ कांच खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मृत्यु हो गई। मृतका का नाम आशा देवी था, जो पप्पू पासवान की पत्नी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Fatehpur News: शाह। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में रविवार रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने पिसा हुआ कांच खा लिया। हालत बिगड़ने पर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाह कस्बा निवासी आशा देवी पत्नी पप्पू पासवान का किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ था। विवाद के बाद आशा देवी ने पिसा हुआ कांच खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पप्पू पासवान की यह दूसरी शादी थी। परिजनों के मुताबिक वह शराब का सेवन करता था।
आशा देवी की दो बेटियां हैं, जबकि पप्पू की पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।


