
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से पिता की दबकर मौत, बेटा घायल
संक्षेप: Fatehpur News - किशनपुर थाना के भसरौल मोड़ पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर पिता बेला सोनकर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा प्रदीप गंभीर घायल है। चालक बच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विजयीपुर। किशनपुर थाना के भसरौल मोड़ के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर सवार पिता पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दबे पिता पुत्रों को बाहर निकाला लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक हादसे में बच गया है। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। किशनपुर थाना के रामपुर गांव निवासी पतराखन सिंह शनिवार दोपहर अपने ट्रैक्टर से किशनपुर कस्बा निवासी बेला सोनकर के घर में लगने के लिए शटरिंग का सामान लेने धाता क्षेत्र के डेंडासाही गांव जा रहे थे।

ट्रैक्टर के साथ 50 वर्षीय बेला सोनकर और उसका 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप सोनकर भी था। तभी किशनपुर से निकलते ही एक मैरिज हॉल के पास भसरौल मोड पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंदक में पलट गया ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर बेला सोनकर की मौके पर मौत हो गई तथा बेटा प्रदीप भी दब गया चालक पतराखन बाल बाल बच गया राहगीरों ने मशक्कत कर प्रदीप को बाहर निकाल लिया जो गंभीर घायल था जिसे एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेज दिया गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेला सोनकर के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद बेला सोनकर की पत्नी दुनिया देवी व परिजन रोते बिलखते रहे तथा मोहल्ले में कोहराम मचा रहा। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया ट्रैक्टर पलटने से दबकर बेला सोनकर की मौत हुई है। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




