ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार ससुर दामाद की मौत

Feb 05, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - असोथर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में ससुर राजकुमार की मौके पर मौत हो गई और दामाद सतीश अस्पताल में मृत घोषित हुआ। साला मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया है और कानपुर रेफर किया गया है। शादी की तैयारी के बीच यह हादसा हुआ, जिससे परिवार में मातम छा गया है।

ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार ससुर दामाद की मौत

असोथर। थाना क्षेत्र के सिंघुतारा गांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने भिड़ंत ससुर दामाद की मौत हो गई और साला घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर के लिये रेफर किया गया है। परिवार में मातम पसर गया है। शादी टल गई है। गुरुवार को ही बारात जानी थी। उक्त थाना के तिवारी का डेरा निवासी 28 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ शानू अपनी ससुराल टिंडा रोड गली नंबर एक सेमराला ताजपुर, जिला लुधियाना पंजाब में रहता था। जरौली गांव निवासी अपनी बुआ गुड़िया के बेटे दीपू उर्फ दीपक की शादी में शामिल होने अपनी पत्नी और ससुरालीजनों के साथ आए थे।

गुरुवार को ही बारात बांदा जिले के भरतकूप (चित्रकूट) जानी थी। दोनों पक्षों में शादी की तैयारियां चल रही थी। सतीश अपने ससुर 42 वर्षीय राजकुमार और साले मोहित के साथ कार से जरौली गांव से असोथर कस्बे शादी का सामान खरीदने आ रहे थे। तभी सिंधुतारा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाद में सतीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल मोहित को कानपुर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। केस दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 28 वर्ष पहले भी परिवार में बारात के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। दीपू के चाचा राधेलाल की बारात जाते समय गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के पास ट्रैक्टर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। मौजूदा हादसे के बाद गांव में पुराने घटनाक्रम की चर्चा जरूर हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।