ओवरब्रिज के पास तीन वाहनों की भिड़ंत, दो चालक घायल
Mar 02, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News - मलवां के सौंरा कस्बे में ओवरब्रिज के पास दोपहर में तीन भारी वाहनों की टक्कर हो गई। एक कंटेनर ने डीसीएम में टक्कर मारी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर ऑक्सीजन कंटेनर से टकरा गया। हादसे में दो चालक घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण यातायात बाधित रहा।

मलवां। थाना क्षेत्र के सौंरा कस्बे में ओवरब्रिज के पास दोपहर करीब दो बजे तीन भारी वाहनों की टक्कर से अफरातफरी मच गई। एक कंटेनर ने आगे चल रही डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे ऑक्सीजन कंटेनर से जा भिड़ा। हादसे में दो वाहन चालक केबिन में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में सुदर्शन प्रसाद निवासी गोरखपुर और किशोर कुमार निवासी बिहार शामिल हैं। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



