3.10 लाख रुपये लौटाने से मुकरा व्यापारी
Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News - बिंदकी। खागा के सराय इदरीश निवासी राहुल कुमार ने बिंदकी कोतवाली में तहरीर देकर एक

बिंदकी। खागा के सराय इदरीश निवासी राहुल कुमार ने बिंदकी कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यापारी पर 3.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वर्ष 2024 में उसने व्यापारी को एक लाख रुपये दिए थे। बाद में पत्नी की बीमारी बताकर 60 हजार और लिए गए। इसके अलावा साढ़े चार लाख का गल्ला लेने के बाद केवल तीन लाख रुपये लौटाए गए। शेष रकम मांगने पर व्यापारी भुगतान से इंकार कर रहा है और फोन पर धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से रकम दिलाने व कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


