ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरश्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, 20 घायल

श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, 20 घायल

मूर्ति विसर्जन करने पड़ोसी जनपद से आए ट्रैक्टर सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सोमवार दोपहर बाहर हादसे का शिकार हो गए। कौशाम्बी लौटते समय अफोई चौराहा और आश्रम के बीच ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें 20 लोग गंभीर...

श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटा, 20 घायल
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरMon, 26 Oct 2020 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मूर्ति विसर्जन करने पड़ोसी जनपद से आए ट्रैक्टर सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सोमवार दोपहर बाहर हादसे का शिकार हो गए। कौशाम्बी लौटते समय अफोई चौराहा और आश्रम के बीच ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों में आधा दर्जन को हरदों और बाकी को सदर अस्पताल भेजा गया है।

कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के धतई का पुरवा मजरे पूरे फैज गांव से करीब आधा सैकड़ा लोग सोमवार को मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा नदी आए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद दोपहर बाद सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर वापस कौशाम्बी जाने के लिए निकले थे। तभी अफोई चौराहा और आश्रम के बीच में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसा देख लोग स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे और सभी को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में मधु, पारूल, साहिल, अखिलेश, किरण, अंकित, फूलमती, राजेन्द्र, मनीषा, सरस्वती, सूरजबली, रामशंकर, शान्ति देवी, सुनीता, जागेश्वर, शिवानी, शैलेन्द्र, संगीता, रविशंकर सहित 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी को सदर अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं कुछ लोगों को हरदों अस्पताल भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें