ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरटोल प्लाजा में ‘लोकल को मिले टोल से छूट

टोल प्लाजा में ‘लोकल को मिले टोल से छूट

कई साल की राहत के बाद बड़ौरी टोल प्लाजा में जिले के लोगों को फिर से टोल टैक्स देना पड़ रहा है। इससे लोगों मंे काफी रोष है। नियम के दायरे मंे न होने के बावजूद अब तक जिले के लोगों को व्यवहारिकता के आधार...

टोल प्लाजा में ‘लोकल को मिले टोल से छूट
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSat, 16 Feb 2019 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

कई साल की राहत के बाद बड़ौरी टोल प्लाजा में जिले के लोगों को फिर से टोल टैक्स देना पड़ रहा है। इससे लोगों मंे काफी रोष है। नियम के दायरे मंे न होने के बावजूद अब तक जिले के लोगों को व्यवहारिकता के आधार पर छूट दी गई थी लेकिन अब फिर से टोल टैक्स की वसूली ने लोगों को निराश कर दिया है। जिले के लोगांे ने पूर्व की भांति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

जिले के लोगों को लोकल यानी स्थानीय होने के कारण बड़ौरी टोल प्लाजा में टोल टैक्स से छूट मिली थी। आए दिन होने वाले विवादों व मुकदमों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पहल करते हुए लोगों को इस प्लाजा में टोल टैक्स से राहत दिलाई थी। पिछले वर्ष सितम्बर के आखिरी सप्ताह से टोल कर्मियों द्वारा फिर से टोल टैक्स वसूले जाने की कोशिशों से विवाद भी हुआ। लोगों को यह व्यवस्था रास नहीं आ रही है। सूत्र बताते हैं कि यदि पूर्व की भांति व्यवस्था लागू नहीं की गई तो आने वाले दिनों में विवाद हो सकते हैं। उधर कटोंघन टोल प्लाजा को भी स्थानीय निवासियों एवं किसानों के साथ समूचे जिले के वाहनों को टोल फ्री किए जाने की लगातार मांग की जा रही है। तर्क दिया गया कि खागा के निवासियों एवं व्यापारियों का आसपास के गांवों से पैतृक या नजदीकी सम्बन्ध है। इसलिए अक्सर टोल प्लाजा होकर समीपवर्ती गांवों में जाना पड़ता है। यदि किसी को टोल प्लाजा के ठीक बगल वाले गांव में भी वाहन से जाना है तो उसे टोल देने के लिए विवश किया जाता है। इसके अलावा टोल के बल्किुल समीप स्थित मंझिलगांव में कुण्डेश्वरनाथ धार्मिक स्थल जाने वाले लोगों को भी टोल देने के लिए धमकाया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें