चार दिन से लापता मासूम का शव खेत में मिला, हंगामा

Feb 28, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - विजयीपुर में चार दिन से लापता तीन साल के बच्चे का शव शनिवार सुबह खेतों में मिला। शव को जंगली जानवरों ने नोच दिया था। ग्रामीणों ने बच्चे के अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

चार दिन से लापता मासूम का शव खेत में मिला, हंगामा

विजयीपुर। चार दिन से लापता तीन साल के मासूम का शव शनिवार सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव के कई हिस्सों को जंगली जानवरों ने नोचा था। ग्रामीणों ने मासूम को अगवा कर हत्या और फिर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। हंगामा बढ़ता देख तीन थानों का पुलिस फोर्स और एसओजी मौके पर पहुंच गई। सीओ और एएसपी के समझाने पर करीब पांच घंटे बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

किशनपुर थाना क्षेत्र के लोची का डेरा मजरा इटरौरा निवासी हरिशंकर निषाद का तीन वर्षीय पुत्र अंकुश 24 फरवरी की शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने खोजबीन की पर कोई सुराग नहीं लग सका। अगले दिन परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा महिलाओं ने थाने का घेराव किया। महिलाओं के आक्रोश के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आसपास के जंगलों में ड्रोन से खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह घर के पास ही अरहर के खेतों में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जंगली जानवरों के नोचने से शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। हालांकि कमर में बंधे धागे और कपड़ों से शव की पहचान अंकुश के रूप में की गई। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की जंगली जानवरों के हमले से मौत की आशंका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।