Fatehpur News: बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन श्रद्धालु घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में बजरंगापुर गांव के पास, सोमवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे तीन श्रद्धालु एक बस की टक्कर से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से लक्ष्मी और तीन वर्षीय वाशु को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव के पास सोमवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे ई-रिक्शा सवार तीन श्रद्धालु बस की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से लक्ष्मी और तीन वर्षीय वाशु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे ई-रिक्शा बजरंगा पुल के पास पहुंचा था। इसी दौरान बस से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार केतन पुत्र मनोज शर्मा (25), लक्ष्मी पत्नी पाठक शर्मा (30) और वाशु पुत्र पाठक (3), निवासी पलिया, थाना हथगाम, घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मी और वाशु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ई-रिक्शा में सवार सलोनी शर्मा ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। वे सभी गंगा स्नान करने जा रहे थे। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


