प्रधान व सदस्य उप चुनाव की घोषणा
जनपद में खाली चल रहे ग्राम प्रधान व सदस्य पदों पर उप चुनाव कराने के लिए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक यह उप चुनाव संपन्न...
जनपद में खाली चल रहे ग्राम प्रधान व सदस्य पदों पर उप चुनाव कराने के लिए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक यह उप चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसमें पांच फरवरी से 12 फरवरी तक सुबह दस बजे से तीन बजे तक नाम-निर्देशन पत्र विकास खंड मुख्यालय से खरीदे जा सकेंगे। इसी क्रम में उन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 12 फरवरी होगी।
13 फरवरी को पत्रों की जांच की जाएगी। 15 फरवरी को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 22 फरवरी को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना 24 फरवरी की सुबह आठ बजे से की जाएगी। पंचायत वार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है। असोथर विकास खंड में दसौली ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर चार का सदस्य पद, दतौली ग्राम प्रधान का पद, खजुहा ब्लाक में हाफिजपुर हरकरन वार्ड नंबर तीन सदस्य पद, मिस्सी ग्राम प्रधान का पद, भीखमपुर वार्ड नंबर दो सदस्य पद, तेलियानी ब्लाक में कांधी गांव के वार्ड नंबर 14 सदस्य पद, बहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत नहरखोर में प्रधान पद, हथगाम ब्लाक में राजापुर कसबा वार्ड नंबर तीन सदस्य पद, चकभुनगापुर वार्ड नंबर पांच सदस्य पद खाली है। खजुहा क्षेत्र पंचायत में वार्ड खूंटा एवं कंसाखेड़ा सदस्य पद, हथगाम में सुलेमाबाद एवं यौहन सदस्य पद हसवां में मलांव-2 और रामपुर थरियांव में सदस्य पद खाली है और इन्हीं पदों पर उप चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।