Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsThieves Challenge Police in Fatehpur Over 1 Crore Stolen in New Year
सर्दी में करोड़ों पार कर मौज के रहे शातिर, पुलिस टीमें फुस्स

सर्दी में करोड़ों पार कर मौज के रहे शातिर, पुलिस टीमें फुस्स

संक्षेप:

Fatehpur News - फतेहपुर में सर्दी के मौसम में चोरों ने पुलिस के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नए साल में अब तक चोरों ने एक करोड़ से अधिक के नगदी और जेवर चुरा लिए हैं। पुलिस की चार टीमें खुलासे में जुटी हैं, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला है। बड़ी चोरियों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Jan 12, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। सर्दी के मौसम में शातिरों ने पुलिस का पसीना छुड़ा रखा है। पुरानी घटनाओं को कौन कहें नये साल में अब तक शातिरों ने घरों से ताला तोड़ एक करोड़ से ज्यादा का नगदी जेवर पार कर दिया है। खुलासों में लगी पुलिस टीमों की जांच फुस्स हो गई है, वहीं शातिर करोड़ों पार कर मौज में हैं। साल के पहले दिन ही खाकी को शातिरों ने तगड़ी चुनौती दे दी। नये साल की पूर्व संध्या पर एसपी ने शहर में गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया लेकिन एक जनवरी की भोर पहर ही शहर के मसवानी मोहल्ले में सूने घर से चोरों ने नगदी जेवर सहित तीस लाख से अधिक का सामान पार कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस की चार टीमें खुलासें में लगी रहीं, लेकिन एक अदद सुराग तक पुलिस खोज नहीं पाई। इनसेट... स्पेशल टीमों का नेटवर्क धड़ाम जिले में थाने की पुलिस टीमों को बड़ी आपराधिक घटनाओं के खुलासे में मदद के लिये सर्विलांस के अलावा दो स्पेशल टीमें हैं। जो लूट, बड़ी चोरियों और हत्या जैसे अपराधों के खुलासे में थाने की टीमों के साथ काम करती हैं। सभी चोरियों में दोनों टीमों को लगाया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। वजह, टीमों के पास न तो मुखबिर बचे हैं और न ही कोई अपना नेटवर्क है। सर्विलांस पर स्पेशल टीमों की जांच भी टिकी हुई है। ये हो चुकी है बड़ी चोरियों -एक जनवरी भोर पहर मसवानी में तीस लाख की चोरी -दो जनवरी को पीडब्ल्यूडी कर्मी के घर ढाई लाख की चोरी -तीन जनवरी की रात नौबस्ता बाईपास खागा में बीस लाख की चोरी -चार जनवरी को कोरसम में किसान के घर पांच लाख की चोरी -नौ जनवरी की रात बिंदकी के कोरवा गांव में तीन घरों में चोरी -नौ जनवरी को घोषी धाता में लैब टेक्नीशियन के यहां 50 लाख की चोरी