Fatehpur News: बेकरी और परचून की दुकान के ताले टूटे

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: खागा के पुरइन गांव में चोरों ने दो दुकानों में चोरी की। 21 जुलाई की रात को हंसराज यादव की बेकरी का शटर तोड़कर नगदी चोरी हो गई। राजेंद्र शास्त्री की परचून दुकान के ताले भी तोड़े गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Fatehpur News: बेकरी और परचून की दुकान के ताले टूटे

Fatehpur News: खागा। पुरइन गांव में चोरों ने दो दुकानों के शटर के ताले तोड़कर नकदी पार कर दी।पीड़ित हंसराज यादव ने बताया कि बीते 21 जुलाई की रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने उनकी बेकरी की दुकान का शटर तोड़कर भीतर रखे नगदी पार कर दिए। घटना के दौरान सामने स्थित राजेंद्र शास्त्री की परचून दुकान के ताले भी चोरी की नीयत से तोड़े गए थे। पड़ोस के राजेंद्र शास्त्री द्वारा रात करीब 3 बजे घटना की सूचना दिए जाने पर पीड़ित मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचित किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: बेकरी और परचून की दुकान के ताले टूटे