एटीएम बदलकर रिटायर्ड कर्मचारी के 29 हजार उड़ाए
विजयीपुर में एक ठग ने रिटायर्ड कर्मचारी रामस्वरूप के एटीएम कार्ड को बदलकर उनके खाते से 29,500 रुपये निकाल लिए। रामस्वरूप ने पुलिस को शिकायत दी है। वह एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए थे, जहां एक युवक ने धोखे से उनका कार्ड बदल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से टप्पेबाज ने हजारों रुपये पार कर दिए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के ख्योखरी गांव निवासी रामस्वरूप जो दिल्ली विकास प्राधिकरण से खलासी पद से सेवानिवृत्त हैं, विजयीपुर चौराहा स्थित एसबीआई एटीएम से रूपये निकालने पहुंचे थे। उनका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रोहिणी नई दिल्ली शाखा में है। पीड़ित ने बताया कि एटीएम से रुपये न निकलने पर पास खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उनका कार्ड ले लिया और दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। बाद में उसी टप्पेबाज ने उनके खाते से 29 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए।
अगले दिन जब रामस्वरूप दोबारा एटीएम पहुंचे तो खाते से रकम गायब मिली। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। गुरुवार को उन्होंने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। थाना प्रभारी बच्चे लाल सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


