20 रुपये का नींबू खरीदते समय रुपयों से भरा पर्स और मोबाइल

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - बिंदकी में एक महिला का टप्पेबाज ने साढ़े 12 हजार रुपये का पर्स और महंगा मोबाइल चुरा लिया। महिला अपने पति के साथ बाजार में नींबू खरीदने आई थी। टप्पेबाज ने भीड़ का फायदा उठाकर पर्स और मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है।

20 रुपये का नींबू खरीदते समय रुपयों से भरा पर्स और मोबाइल

बिंदकी। बाजार में नींबू खरीदते समय टप्पेबाज ने महिला का साढ़े 12 हजार रुपयों से भरा पर्स और कीमती मोबाइल पार कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी मोहम्मद हसन पत्नी मसरूतुन निशा के साथ बिंदकी बाजार करने आए थे। सब्जी मंडी में पहुंचकर 20 रुपए के नींबू खरीदे और झोले में रखे पर्स से पैसा निकालकर दुकानदार को दिया और पर्स झोला में डाल लिया। जिसमें मोबाइल फोन भी पड़ा था। इसी दौरान टप्पेबाज ने महिला के झोले से उसका पर्स तथा मोबाइल निकालकर भाग खड़ा हुआ।

भीड़ भाड़ में दिनदहाड़े हुई टप्पेबाजी की घटना से लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दंपत्ति से पूछताछ की। महिला ने बताया कि पर्स में 12,500 नगद थे व 19 हजार के करीब का मोबाइल फोन था। पुलिस ने दुकानदार से भी पूछताछ कर आसपास छानबीन शुरू कर दी है। जहां पहुंचे कोतवाल राजेंद्र सिंह तथा कस्बा इंचार्ज राज नारायण नायक ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज़ खंगाला जाएगा और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।