
बक्से में रुपये न मिलने पर चोर ने किया फोन,बोला पैसे दे जाओ
Fatehpur News - बिंदकी में एक दुकानदार के बक्से की चोरी के बाद चोर ने उसे फोन किया और पैसे लाने को कहा। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। बक्सा खाली था और आरोपी रिजवान को जेल भेज दिया गया।
बिंदकी। नगर की एक दुकान से दिनदहाड़े बक्सा चोरी करने वाले चोर ने कागज मिलने पर दुकानदार को फोन किया। उसने पैसा ले आओ और कागजात से भरा बक्सा वापस ले जाओ। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर शातिर की करतूत सुन माथा पकड़ लिया। पुलिस ने शातिर को जेल भेज दिया। बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड में एक कोल्ड स्टोर के सामने स्थित दुकान में बुजुर्ग दुकानदार केशव प्रसाद गुप्ता अखबार पढ़ रहे थे। चोर बगल के रास्ते से प्रतिष्ठा के अंदर घुसा और बक्सा उठा ले गया था। बक्सा में कोई नगद या कीमती सामान नहीं था। केशव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आरोपी रिजवान ने उनके मोबाइल में फोन किया की बताए हुए निर्धारित स्थान में कुछ पैसा दे जाओ और अपना बक्सा ले जाओ।

बक्से में कुछ नहीं मिला है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। केशव प्रसाद गुप्ता आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर गए। आरोपी ने समझा कि वहां पर रुपया रख दिया गया है। थोड़ी देर बाद आरोपी मौके पर पहुंचा तो वहां पर पहले से थोड़ा दूर आसपास मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर बक्सा भी बरामद किया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके कोर्ट भेज दिया गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


