Fatehpur News: पीछे से दीवार काट दो लाख के जेवर साफ

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News: बिछियावां गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। घर वालों को चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Fatehpur News: पीछे से दीवार काट दो लाख के जेवर साफ

Fatehpur News: खखरेरु,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिछियावां गांव में चोरों ने शुक्रवार रात एक घर की पीछे दीवार में सेंध काटकर करीब दो लाख के जेवरात और नकदी पार कर दी। घर वालों को चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।बिछियावां निवासी मालता देवी पत्नी महेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद घर में सो गई थीं। सुबह नींद खुली तो घर की दक्षिण दिशा की दीवार में सेंध कटी मिली। घर में रखा बक्सा और सूटकेस भी गायब था। आसपास तलाश करने पर दोनों खेत में टूटे पड़े मिले और सामान बिखरा हुआ था।

पीड़िता ने बताया कि चोर बक्से में रखी सोने की दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, दो टप्स झुमके, चांदी की पायल, करीब 10 हजार रुपये नकद ले गए। उन्होंने बताया कि पिछले महीने ही बेटी की शादी हुई थी। बेटी के गहने भी घर में रखे थे, जिन्हें चोर पार कर ले गए। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफतेहपुरFatehpur News: पीछे से दीवार काट दो लाख के जेवर साफ