पुलिस के पहुंचने पर भाग गया शातिर टप्पेबाज

Newswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर । औंग थाना क्षेत्र से करीब दो लाख की टप्पेबाजी कर भागा शातिर दस

पुलिस के पहुंचने पर भाग गया शातिर टप्पेबाज

फतेहपुर । औंग थाना क्षेत्र से करीब दो लाख की टप्पेबाजी कर भागा शातिर दस दिनों से कस्बे में रह रहा था। सूचना पर बुधवार को औंग पुलिस जोनिहा कस्बे पहुंची तो टप्पेबाज पुलिस देख कर मौके से भाग गया। वह कस्बे के एक डीजे संचालक के यहां शातिर करीब दस दिनों से किराए पर रह रहा था। शातिर के साथ एक बच्ची भी थी।गोधरौली गांव में जिस घर में किराए में रहता था। वहां से दो लाख की टप्पेबाजी की थी। इसके बाद जोनिहा कस्बे में रहने लगा था। पुलिस के आने की भनक लगते ही शातिर अपनी कार और मासूम बच्ची को छोड़कर भाग निकला।

पुलिस मामले की जांच करते हुए बच्ची की पहचान कराने का प्रयास कर रही। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।