चारा काटने गई महिला को सांप ने डसा
फतेहपुर। संवाददाता बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी उदय पाल की पत्नी...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरMon, 11 Jul 2022 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें
फतेहपुर। संवाददाता
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी उदय पाल की पत्नी राजकांति जंगलों में चारा काटने को गई थी। तभी झाड़ियों के पास बैठे सांप ने महिला को डस लिया। महिला ने सांप को देखा तो सहम गई और फौरन घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर महिला की हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
