मथुरा में बवाल के बाद जिले में पुलिस रही अलर्ट
फतेहपुर में गौरक्षक चंद्रशेखर की मौत के बाद बवाल मच गया। पुलिस ने ईद के चलते अतिरिक्त सतर्कता बरती और सोशल मीडिया पर निगरानी रखी। मथुरा पुलिस ने घटना की सही जानकारी साझा की और अफवाहों को रोकने के लिए कई टीमें बनाई। घटनास्थल पर गाड़ी से टक्कर में बाबा की मौत हुई।

फतेहपुर। मथुरा में शनिवार सुबह गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद भड़के बवाल पर जिले की पुलिस भी अलर्ट मोड में रही। खासकर ईद होने के चलते पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। सोशल मीडिया पर एसपी ने कई टीमें बनाकर निगरानी कराई, ताकि किसी भी अफवाह को फैलने से पहले रोका जा सके। एसपी ने मीडिया सेल के जरिये मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार की बाइट सभी फतेहपुर पुलिस के सभी सोशल मीडिया एकाउंट से साझा कराई। जिससे लोगों को घटना के संबंध में सही जानकारी मिल सके। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मथुरा पुलिस के मुताबिक घटना कोसी थाना क्षेत्र में घने कोहरे के दौरान हुई, जहां बाबा ने एक वाहन को संदिग्ध समझकर रोका था।
इसी दौरान पीछे से आए राजस्थान नंबर के ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस कंटेनर को बाबा ने रुकवाया था उसमें जांच में किराना का सामान मिला वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक में तार लदे होने की पुष्टि हुई है। गोतस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है। बिना जांचे समझे कुछ भी पोस्ट करने से बचें।इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस का मीडिया सेल अतिरिक्त सतकर्ता के साथ एक्टिव कर दिया गया है। मथुरा पुलिस का आधिकारिक बयान तेजी से सर्कुलेट कराया जा रहा है, ताकि सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक बातों को रोका जा सके। एक्स (ट्विटर) और फेसबुक पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील पोस्ट चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


