ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरतहसील परिसर सीज, सेनेटाइज किया गया

तहसील परिसर सीज, सेनेटाइज किया गया

बिन्दकी एसडीएम आशीष कुमार समेत दो अन्य की कोरोना की चपेट में आने के बाद पालिका प्रशासन ने तहसील परिसर के मुख्य गेट को बंदकर आवागमन प्रतिबंधित कर करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की। शनिवार को बिन्दकी...

तहसील परिसर सीज, सेनेटाइज किया गया
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 20 Sep 2020 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बिन्दकी एसडीएम आशीष कुमार समेत दो अन्य की कोरोना की चपेट में आने के बाद पालिका प्रशासन ने तहसील परिसर के मुख्य गेट को बंदकर आवागमन प्रतिबंधित कर करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की। शनिवार को बिन्दकी एसडीएम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो हड़कम्प मच गया। इस बात की जानकारी जैसे ही पालिका प्रशासन को हुई तो फौरन परिसर पहुंचे और तहसील का मुख्य गेट लॉक करके व्यापक तरीके से सेनेटाइज का कार्य शुरू करा दिया। वहीं मोहल्ला पैगम्बरपुर तथा पुरानी बिन्दकी में भी एक एक पॉजिटिव मिले है। मौके पर पहुंची पालिका टीम ने निरोधात्मक कार्रवाई कराते हुए लोगो को बचाव करने पर जोर दिया। जिससे संक्रमण और ना बढ़ सके और जल्द रोकथाम की जा सके। इस मौके पर सफाई इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह, कस्बा लेखपाल भानसिंह, सफाई नायक विद्यासागर तिवारी, धर्मेन्द्र सोनकर मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें