Fatehpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से किशोर गंभीर घायल
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News: सोमवार को खागा के कटोंघन पेट्रोल पंप के पास एक 16 वर्षीय किशोर, अनिल पाल, तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद वह कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Fatehpur News: खागा। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के कटोंघन पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहा एक 16 वर्षीय किशोर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के धनकामई गांव निवासी अनिल पाल पुत्र राजू पाल किसी काम से नगर आया था। जब वह कटोंघन पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद युवक कई फीट ऊपर हवा में उछलकर हाईवे पर जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है


