घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Mar 05, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - जहानाबाद के बंथरा गांव में 15 वर्षीय करन की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। करन अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर चिल्ली गांव जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करन की मौत हो गई।

घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

जहानाबाद। थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी लक्ष्मी नारायन कुशवाहा के 15 वर्षीय पुत्र करन की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते दो मार्च को करन घर से रिश्तेदार की बाइक लेकर चिल्ली गांव की ओर अपने चचेरे भाई को बैठाकर जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत नाजुक होने पर दोनों कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में दोनों का इलाज चल रहा था। इसी दौरान बुधवार की रात करन की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।