नाबालिग बरामद, परिजनों को सौंपा
Fatehpur News - नाबालिग बरामद, परिजनों को सौंपा गया नाबालिग बरामद, परिजनों को सौंपा गयानाबालिग बरामद, परिजनों को सौंपा गयानाबालिग बरामद, परिजनों को सौंपा गयानाबालिग ब

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने 15 जनवरी को अपनी 14 वर्षीय भतीजी के कथित अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गांव के तीन लोगों ने साजिशन उसे भगा ले गए। पुलिस ने खोजबीन के बाद 25 फरवरी को कस्बे के चौराहे से किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ के लिए उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए। किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद परिजन उसकी जबरन शादी अधिक उम्र के एक युवक से करना चाहते थे, जिससे बचने के लिए वह मुंबई चली गई थी और वहां घरों व होटलों में काम कर रही थी।
बाल कल्याण समिति के आदेश पर शुक्रवार शाम पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मेले में मारपीट का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार असोथर। थाना क्षेत्र स्थित जागेश्वर धाम मंदिर में चल रहे मेले में भीड़ के बीच दो युवकों के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे की हालत में छींटाकशी को लेकर विवाद बढ़ा और हाथापाई शुरु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान संतोष यादव निवासी बावन थाना गाजीपुर तथा अनिकेत सिंह निवासी धर्मपुर सुसवन थाना असोथर के रुप में हुई है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे, जिन्हें शांति भंग की आशंका में थाने लाकर कार्रवाई की जा रही है। करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में शटरिंग का काम करते समय जयराम का पुरवा निवासी 22 वर्षीय अखिलेश एचटी लाइन की चपेट में आकर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



