किशोरी लापता, अगवा करने का आरोप लगाया

Feb 09, 2026 12:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के गांव से एक किशोरी लापता हो गई। पिता ने

किशोरी लापता, अगवा करने का आरोप लगाया

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के गांव से एक किशोरी लापता हो गई। पिता ने किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार उनकी बेटी सात फरवरी की शाम करीब चार बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को जानकारी मिली कि समसपुर थाना जाफरगंज निवासी प्रमोद उर्फ सूरज पुत्र भालो निषाद उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गया है। थाने में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं नाबालिग के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।