14 नामित सभासदों ने लिया जनसेवा का संकल्प
Fatehpur News - फतेहपुर में नगर पालिका परिषद बिंदकी और तीन नगर पंचायतों के नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि यह दायित्व जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का अवसर है। सभासदों ने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद बिंदकी और तीन नगर पंचायतों में बुधवार को शासन से नामित सभासदों को शपथ दिलाई गई। सभासदों ने शपथ के उपरांत क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निर्वहन करने की बात कही। नगर पंचायत खागा के सभागार में आयोजित समारोह में एसडीएम न्यायिक ने नामित सभासद कमला द्विवेदी, ज्ञानेंद्र गुप्त एवं राहुल मोदनवाल को पद की शपथ दिलाई गई। विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि यह दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह व ईओ देवहूती पांडेय ने सभासदों को बधाई दी।
वहीं नगर पालिका परिषद बिंदकी के मुगल रोड स्थित काशी काम्लेक्स में सभी पांचों नामित सभासद सोमवती निषाद, बृजेश मिश्रा, गुलशन गुप्ता, वेदांस प्रजापति तथा सुल्तान सिंह को एएसडीएम प्रदीप कुमार रमन ने शपथ दिलाई। चेयरमैन राधा साहू ने कहा कि नगर पालिका के 25 निर्वाचित तथा पांच नामित कुल 30 सभासदों द्वारा नगर पालिका बिंदकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में लगातार विकास कराया जाएगा। नायब तहसीलदार सुशील कुमार, ईओ चंद्र कृष्णा पांडे ने सभासदों को बधाई दी। वहीं धाता नगर पंचायत सभागार में एएसडीएम दुर्गेश यादव ने नामित सभासद भानुप्रताप केसरवानी, चंदन सिंह, देवेश त्रिपाठी ने शपथ दिलाया। कार्यक्रम नपं अध्यक्ष रेखा सरोज नहीं रही। उन्होंने इंतजार किए बिना कार्यक्रम किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं बहुआ नगर पंचायत के सभागार में नामित सभासद प्रेम प्रकाश गुप्ता उर्फ टीटू, विनोद कुमार द्विवेदी, रमाशंकर कुशवाहा को शपथ दिलाया गया। यहां पूर्व विधायक विक्रम सिंह व चेयरमैन रेखा वर्मा समेत लोग मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


