Fatehpur News: कैटल कैचर, न नसबंदी की व्यवस्था, रोज दो सैकड़ा लोग बन रहे कुत्तों का शिकार
Fatehpur News: कोर्ट के आदेश पर अमल अस्पतालों में घूम रहेकोर्ट के आदेश पर अमल अस्पतालों में घूम रहेकोर्ट के आदेश पर अमल अस्पतालों में घूम रहेकोर्ट के आदेश पर अमल अस्
Fatehpur News: फतेहपुर। आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के सरकारी दावे जिले में धरातल पर बेअसर नजर आ रहे हैं। कुत्तों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर वाहन और नसबंदी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। नतीजा यह है कि जिले में रोजाना करीब दो सैकड़ा लोग आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक कुत्तों के झुंड राहगीरों और मवेशियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बारिश के मौसम में अधिक आक्रामक हो चुके आवारा कुत्तों से बचने के लिए लोगों को संघर्ष करते देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों के झुंड राहगीरों के साथ ही मवेशियों को अपना निशाना बना रहे हैं। इसके बावजूद यहां न तो इनके नसबंदीकरण की कोई व्यवस्था हो सकी है और न ही शेल्टर होम बनाया जा सका है। इससे आए दिन लोग इनके हमले का शिकार हो रहे हैं। आवारा कुत्तों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुत्तों के झुंड सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई दे रहे हैं। इनसे सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों को बना रहता है।
कोट
कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनवाए जाने के लिए स्थान चिह्नित कर कार्यदायी संस्था को दे दिया गया है। शेल्टर होम स्वीकृत होने के साथ ही इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया भी चल रही है। शेल्टर होम का निर्माण सीएंडडीएस को कराना है। शेल्टर होम बनने के बाद कैटल कैचर की व्यवस्था की जाएगी।
- रविंद्र कुमार, ईओ, नपाप
आंकड़ों पर एक नजर...
1.50 लाख के करीब है दोआबा में आवारा कुत्तों की संख्या
200 के करीब लोगों को प्रतिदिन जिले में बनाया जाता है निशाना
50 के करीब बाइक सवार प्रतिदिन होते हैं घायल

