हथगाम।
विकासखंड के मऊपारा ग्राम पंचायत के आलीमऊ गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जिसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। निवर्तमान प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को जो संविधान दिया है,वह दुनिया के किसी भी संविधान से महान है। उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते हुए उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए संविधान जैसी महान किताब दी है। नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग देश के संविधान के खिलाफ भी बोलते हैं वो निंदनीय है। उधर गांव में बाबा साहब की प्रतिमा की स्थापना होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रामशरण साहू, बबलू सिंह चौहान, सूरज, सौखी लाल, रामचंद्र तिवारी, लखन सिंह गौर,बनवारीलाल आदि मौजूद रहे।