ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरजयश्री राम नहीं, सीताराम बोलें : अखिलेश

जयश्री राम नहीं, सीताराम बोलें : अखिलेश

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि जयश्री राम बोलकर सीता मइया का अपमान किया जा रहा है। कहा कि जयश्री राम की जगह सीताराम बोलें। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा...

जयश्री राम नहीं, सीताराम बोलें : अखिलेश
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 18 Feb 2020 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि जयश्री राम बोलकर सीता मइया का अपमान किया जा रहा है। कहा कि जयश्री राम की जगह सीताराम बोलें। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार की सबसे प्रिय झाड़ू है और झाड़ू ने ही दिल्ली में साफ कर दिया। अब जनता भी भाजपा को साफ कर रही है। अखिलेश नगर पालिकाध्यक्ष नजाकत खातून की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को फतेहपुर आए थे। उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के दो ही प्रिय काम हैं। एक झाड़ू लगाना और दूसरा मवेशियों को संरक्षित करना। यह दोनों काम भी सरकार ठीक से नहीं कर पा रही है। झाड़ू तो दिल्ली में ऐसी चली की भाजपा साफ हो गई। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा को साफ कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार किसानों का कर्ज माफ करने का दावा कर रही है लेकिन ये किस प्रकार की कर्जमाफी है कि किसान अभी भी आत्महत्या कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि जब सांड़ों से लोगों को खतरा है तो उन्हें भी खतरा है, धमकी दी जा रही हैं। गंगा सफाई के मामले में उन्होंने कहा कि गंगा मइया खुद ही सक्षम हैं खुद की सफाई करने में, इसमें भाजपा का क्या योगदान है। पूर्व सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में सपा अकेले ही 351 सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी। करीब एक घंटे तक रुकने के बाद अखिलेश लखनऊ के लिए कार से रवाना हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें