ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरनिबंध प्रतियोगिता में सोफिया व प्राची ने बाजी मारी

निबंध प्रतियोगिता में सोफिया व प्राची ने बाजी मारी

ठा.जय नारायण सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में हिंदी को जीवंत बनाए रखने में तुलसीदास का योगदान विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में डीएलएड की छात्रा प्राची देवी तथा लाल सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में...

निबंध प्रतियोगिता में सोफिया व प्राची ने बाजी मारी
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरMon, 16 Sep 2019 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

ठा.जय नारायण सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में हिंदी को जीवंत बनाए रखने में तुलसीदास का योगदान विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में डीएलएड की छात्रा प्राची देवी तथा लाल सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में डीएलएड की छात्रा सोफिया फरहत पहले स्थान पर रहीं। जिन्हें प्राचार्य ने पुरस्कृत किया।

निबंध प्रतियोगिता में लाल सिंह एजुकेशन इंस्टिट्यूट की डीएलएड की छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। जेएनपीजी कॉलेज की डीएलएड की 2018 बैच की प्राची देवी ने सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखकर प्रतियोगिता का पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि रोहित यादव द्वितीय और रोशनी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्राचार्य रमेश चंद्र ने पुरस्कृत किया। इसी तरह से लाल सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के डीएलएड की छात्र-छत्राओं में सोफिया फरहत पहले स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर प्रीति एवं तृतीय स्थान प्रियंका मौर्य ने प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए और बच्चों में वाक्य विन्यास, शब्द-चयन तथा लेखन की ओर प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिता एक सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों में लेखन क्षमता का विकास होता है। इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार मौर्य, सुनील कुमार, हरि गोविंद, शिव अग्निहोत्री, राजकुमार साहू तथा प्रशिक्षु में सुभाष कुमार, पवन कुमार, तिलक गुप्ता, गौरव गुप्ता, अंजली यादव, आफरीन अख्तर, संजय यादव आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें