आवास में संचालित मृदा परीक्षण केंद्र के भवन की शुरु कवायद
Fatehpur News - फतेहपुर में दोआबा की मिट्टी परीक्षण केंद्र के लिए नया भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले यह केंद्र सरकारी आवास में संचालित हो रहा था। अब भूमि चिन्हांकन हो चुका है और प्रस्ताव नीति आयोग के माध्यम से भेजा गया है। जल्द ही मृदा परीक्षण केंद्र का कार्य आरंभ होने की उम्मीद है।

फतेहपुर। दोआबा की मिट्टी परीक्षण केंद्र अब खुद के भवन में संचालित होने की राह आसान हो गई है। अभी तक सरकारी आवास में संचालित केंद्र के भवन के लिए स्थान चिंहित हो गया है। हालांकि अभी आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ सकी है। शहर से गुजरे नेशनल हाईवे के किनारे कृषि भवन स्थित है, लेकिन मृदा परीक्षण केंद्र के अभाव में अधूरा है। केंद्र के संचालन को आगे बढ़ाने के लिए वैकल्पिक सरकारी आवास में शुरु कराया गया। तब से लेकर आज तक जिले की मिट्टी का परीक्षण सरकारी भवन में बने एसडीओ आवास में हो रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व तत्कालीन डीडी राममिलन परिहार ने फाइल चलाई थी।
जिसके बाद से प्रक्रिया आगे तो बढ़ी लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो सका। नतीजन मृदा परीक्षण केंद्र आधी अधूरी व्यवस्था में संचालित हो रहा है। अब भवन निर्माण की कवायद ने जोर पकड़ा है, भूमि का चिंहाकंन भी किया जा चुका है। नीति आयोग के माध्यम से कार्य होना है और प्रस्ताव भेजा जा चुका है। भूमि में मिट्टी पुराई को लेकर दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही मृदा परीक्षण केंद्र का कार्य शुरु होगा। डीडी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही कार्य की शुरुआत होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




