Fatehpur News: आईटीआई में सजी कौशल प्रदर्शनी, 13 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

Fatehpur News: फतेहपुर में विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई में कौशल प्रदर्शनी और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक विकास गुप्ता और अन्य dignitaries ने भाग लिया। कई प्रशिक्षार्थियों को पुरस्कार और ऑफर लेटर वितरित किए गए। जन शिक्षा संस्थान में भी इसी दिन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां 55 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए।

Fatehpur News: आईटीआई में सजी कौशल प्रदर्शनी, 13 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

Fatehpur News: फतेहपुर। विश्व युवा कौशल दिवस पर शहर के राजकीय आईटीआई में बुधवार को कौशल प्रदर्शनी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर सिंह, भाजपा जिला मंत्री प्रसून तिवारी आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनी में विभिन्न ट्रेडों एवं कौशल विकास के जॉब रोल से जुड़े स्टॉल लगाए गए। प्रशिक्षार्थियों ने अपने तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन किया और आगंतुकों को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों एवं रोजगारपरक कौशल की उपयोगिता से अवगत कराया। वहीं आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं का उद्यम स्थापित करने वाली श्रद्धा सिंह तथा लघु सिंचाई विभाग, डलमऊ (रायबरेली) में बोरिंग टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत शिखा देवी को जनपद के आईकॉन के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा परीक्षा मूल्यांकन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेले में चयनित 13 प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। विधायक ने सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए हुनरमंद बन कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन डॉ. राजकुमार सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन कराया तथा विभिन्न ट्रेडों की जानकारी दी.

जन शिक्षा संस्थान ने मनाया दिवस

विश्व कौशल दिवस पर जन शिक्षा संस्थान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां रोजगार एवं स्वरोजगार की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री सुनीता गुप्ता, निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में 55 युवाओं को आफर लेटर प्रदान किए गये।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौशल प्रदर्शनी में कौन-कौन उपस्थित थे?
मुख्य अतिथि के रूप में अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर सिंह, भाजपा जिला मंत्री प्रसून तिवारी आदि मौजूद थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsFatehpur News: आईटीआई में सजी कौशल प्रदर्शनी, 13 युवाओं को मिले ऑफर लेटर