दंगल मैदान खाली करने का दिया नोटिस
Fatehpur News - श्रीरामलीला कमेटी ने मैरिज हॉल संचालक को दंगल मैदान खाली करने का नोटिस दिया है। एक माह के भीतर मैदान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए मटन-चिकन पार्टी के वीडियो के बाद की गई है, जिसे धार्मिक नियमों का उल्लंघन माना गया है।

खागा, संवाददाता श्रीरामलीला कमेटी ने मैरिज हॉल संचालक को दंगल मैदान खाली करने का नोटिस थमाया है। एक माह के भीतर दंगल मैदान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।बीते दिनों मैरिज हॉल परिसर में मटन-चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्री रामलीला कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। कमेटी ने इसे अपने धार्मिक संविधान और नियमों का खुला उल्लंघन मानते हुए किराएदार को एक महीने के भीतर दंगल मैदान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर कानूनी और आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अयोध्या मंदिर के प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी की एक बैठक बुलाई गई।
इस बैठक में कार्यकारिणी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि वायरल वीडियो मनोज मैरिज हॉल प्रांगण का ही है। कमेटी के पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए कहा कि यह कृत्य स्वीकार्य नहीं है। दंगल मैदान मैरिज हॉल परिसर में आता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत किराएदार को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस की तारीख से एक माह के भीतर उन्हें दंगल मैदान को पूरी तरह से खाली करना होगा। यदि तय समय सीमा के भीतर मैदान खाली नहीं किया गया तो कमेटी उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी रूप से मैदान खाली करवाएगी। इस दौरान उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मंत्री सूर्य प्रकाश सिंह, उपमंत्री जंगबहादुर सिंह और कोषाध्यक्ष राजाराम अग्रहरि समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


