युवक ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर
Fatehpur News - चांदपुर थाने के शिकरी गांव में एक नवदंपति के विवाद के दौरान पड़ोसी युवक ने नशे में गोली चला दी, जिससे युवती की मां को गंभीर चोटें आईं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

अमौली। चांदपुर थाने के शिकरी गांव में गुरुवार को नवदंपति में हो रहे विवाद के दौरान पड़ोसी युवक ने नशे की हालत में फायर कर दिया। तभी गोली युवती की मां को लग गई। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। उधर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया लेकिन वह दरवाजा तोड़ कर भाग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर साथ ले गई। शिकरी गांव निवासी लाल जी कोरी की बेटी रोशनी में मायके में रहती है, जबकि दामाद गजेन्द्र परदेश में रहा है।
होली में गजेन्द्र ससुराल आया था। गुरुवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, तभी गजेन्द्र ने रोशनी को पीट दिया। इसी दौरान नशे की हालत में प़डोसी युवक सोनू उर्फ भीम यादव पुत्र हरी लाल आ गया और गजेन्द्र को धमकाने लगा। दोनों में कहासुनी होने लगी। सोनू ने गोली मारने की धमकी दी और तमंचा निकाल कर उस पर फायर कर दिया, तभी वह नीचे बैठ गया, गोली करीब ही खड़ी रोशनी की 48 वर्षीय मां सिया दुलारी पत्नी लाल जी की कनपटी में लग गई। गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। नाजुक हालत में परिजनों ने सिया दुलारी को सीएचसी अमौली में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, भीम यादव को लोगों ने कमरे में बंद कर दिया जहां से वह दरवाजा तोड़कर भाग निकला। उघर घटना की सूचना पर एएसी समेत अधिकारी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


