घर से निकले मजदूर का शव मिलने से सनसनी
Fatehpur News - जहानाबाद के अंबेडकर नगर मोहल्ले में एक युवक रामबरन का शव मिला। वह रविवार को काम पर जाने के बाद लौटे बिना गायब हो गए थे। शव एक धुलाई मशीन के पीछे पाया गया, जिसके पास शराब की खाली बोतल थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जहानाबाद, संवाददाता। कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामबरन निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रामबरन रविवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर एक धुलाई मशीन के पीछे उसका शव पड़ा मिला। युवक का शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव के पास एक शराब की खाली बोतल भी मिली है। मृतक शराब पीने का आदी था। मृतक के भाई रामसजीवन, मां कुसुमा और अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गिरने से चोट लगने के कारण मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


