Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरबर्बाद फसल देख किसान को लगा सदमा, मौत

बर्बाद फसल देख किसान को लगा सदमा, मौत

अन्ना मवेशियों द्वारा बर्बाद फसल को देख बुधवार को एक किसान को सदमा लग गया। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हालत में सुधार होने पर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी सांस...

बर्बाद फसल देख किसान को लगा सदमा, मौत
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरWed, 07 Mar 2018 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अन्ना मवेशियों द्वारा बर्बाद फसल को देख बुधवार को एक किसान को सदमा लग गया। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से हालत में सुधार होने पर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी सांस थम गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम है।

स्थानीय थाने के थानपुर मजरे बड़ाहार निवासी राजाराम सब्जी की खेती करता था। बताते हैं कि अन्ना मवेशियों के कारण उसकी तमाम मेहनत बेकार जाती थी। उसने अन्ना मवेशियों के फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगवाया था। बुधवार सुबह वह सब्जी के खेतों में गया। जहां बर्बाद फसल देख वह अवाक रह गया। कुछ समय बाद वह घर लौटा और सीने में दर्द होने की बात कही। परिवार के सदस्य आनन फानन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने हार्ट अटैक पड़ने की बात कही। स्वास्थ्य में सुधार होने पर डाक्टर ने दवाएं देकर किसान को घर भेज दिया। लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे वापस अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उसकी सांसे थम गई। परिजनों ने बताया कि अन्ना मवेशियों द्वारा फसल बर्बाद होने के कारण किसान की हालत बिगड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि राजाराम की गृहस्थी खेती पर निर्भर थी। उसकी चार बेटियां हैं, सिर्फ एक की शादी कर सका है, जबकि तीन बेटियों की शादी को लेकर रामराज चिंतित रहता था।

जबरन फसल काटने का आरोप,थाने पहुंची फसल

फतेहपुर। किशनपुर के पहाड़पुर में जबरन फसल काटने की शिकायत पर बुधवार को पुलिस दौड़ती नजर आई। पुलिस ने काटी गई फसल को उठवा कर थाने लेकर दाखिल कर दिया। पुलिस ने एसडीएम खागा को रिपोर्ट दी है। बुधवार को पहाड़पुर निवासी उदयभान सिंह ने एसपी से शिकायत की थी, उनके निजी खेत में खड़ी फसल को कुछ लोगों ने एक बड़े नेता के इशारे पर जबरन काट ले गए। एसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के घर पहुंची और काटी गई फसल को कब्जे में लेकर थाने में दाखिल कर दिया। एसओ ने बताया कि मामले मेें कोई विवाद नहीं है। एक ही नंबर में कई खाते धारक हैं, इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने फसल को काटा था। विवादित फसल को लिखापढ़ी में दाखिल करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। एसडीएम स्तर से मामले का निपटारा किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें