गर्मी में सूख रहे फरियादियों के हलक,पानी का इंतजाम नहीं

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर में गर्मी बढ़ने के कारण तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। सरकारी कार्यालयों में ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई कार्यालयों में फ्रिजर खराब हैं या नजर से दूर हैं, जिससे लोगों को बोतल का पानी खरीदना पड़ रहा है।

गर्मी में सूख रहे फरियादियों के हलक,पानी का इंतजाम नहीं

फतेहपुर। सूरज की तल्खी से जमीन तपने के कारण इस समय तापमान 44 के पार पहुंच रहा है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में आने वाले फरियादियों के लिए यहां पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था न होने के कारण उनके हलक सूख रहे हैं। कार्यालयों में न तो ठंडे पानी के पर्याप्त इंतजाम हैं न ही घड़े आदि की व्यवस्था जिससे आने वाले फरियादियों को जेबे ढ़ीली करनी पड़ रही हैं। ऐसे ही कुछ स्थानों का हाल आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने जाना पेश है एक रिपोर्ट... एक्सईएन कार्यालय में आड़ में फ्रिजरबिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय में कहने को तो फ्रिजर लगा है जो ठंडा पानी भी दे रहा है।

लेकिन वह आड़ में होने के कारण यहां आने वाले उपभोक्ताओं की नजर से दूर होने के कारण यह दिखाई नहीं देता। जिससे प्यास से व्याकुल उपभोक्ताओं को गला तर करने के लिए अपनी जेबे ढ़ीली करनी पड़ती है। वहीं यहां पर एक भी हैंडपंप की व्यवस्था भी नहीं है।रजिस्टार कार्यालय में हैंडपंप से निकलती बालूपुरानी तहसील स्थित रजिस्टार कार्यालय में कहने को तो बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के अलावा बैनामा लेखक सहित कार्यालय के कर्मचारी तथा करीब पांच से छह सौ लोगो का आनाजाना प्रतिदिन रहता है। लेकिन यहां पर गला तर करने के लिए एकमात्र फ्रिजर लगा है। बताते हैं कि फ्रिजर की टंकी खाली हो जाने के बाद यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है वहीं एक हैंडपंप लगा है जिससे बालू निकलती है।एआरटीओ कार्यालय का फ्रिजर धड़ामएआरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगो का आवागमन होता है। जिनकी सुविधा के लिए यहां पर एक फ्रिजर लगवाया गया लेकिन भीषण गर्मी में जब लोगो का हलक सूख रहा है तो ऐसे में कार्यालय का फ्रिजर भी खराब पड़ा है। नतीजतन यहां आने वाले लोगो को पीने के पानी की कोई व्यवस्था न होने के कारण उन्हे बोतल बंद पानी से प्यास बुझानी पड़ती है जिससे परेशानियां हो रही हैं।नई तहसील में भी नहीं हैं इंतजामनई तहसील में लेखपालों के साथ कार्यालय के कर्मचारियों के अलावा प्रतिदिन बड़ी संख्या में जमीनों के मामले सहित अन्य कामों से बड़ी संख्या में लोगो का आवागमन होता है। यहां पर तहसीलदार के कक्ष में जाने वाली गैलरी में एकमात्र फ्रिजर लगा है जो अंदर होने के कारण लोगो की नजर इस पर न जाने के कारण उनका हलक सूखता रहता है। जिससे उन्हे पानी खरीदकर गला तर करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।