आंखों पर भारी पड़ रही प्रचंड गर्मी, एलर्जी के मरीज बढ़े

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

फतेहपुर। दोआबा में गर्मी के कारण लोग आंखों में जलन, खुजली और लालिमा की परेशानी लेकर नेत्र अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि, आई-फ्लू का कोई पुष्ट मामला नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती गर्मी और धूल से एलर्जिक समस्याएं बढ़ रही हैं। रोजाना 80-100 मरीज आ रहे हैं।

आंखों पर भारी पड़ रही प्रचंड गर्मी, एलर्जी के मरीज बढ़े

फतेहपुर। दोआबा में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते धूलकणों के कारण आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज नेत्र अस्पताल की ओपीडी पहुंच रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में आई-फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। अस्पताल में आई-फ्लू जैसे लक्षणों वाले इक्का-दुक्का मरीज जरूर पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच के बाद अधिकांश मामलों में एलर्जी की पुष्टि हो रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ का कहना है कि इन दिनों तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाएं आंखों की नमी को प्रभावित कर रही हैं, जिससे एलर्जिक समस्याएं बढ़ रही हैं। धूल और प्रदूषण के संपर्क में आने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। कई मरीज आंखों में जलन और लालिमा को आई-फ्लू समझकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच में संक्रमण नहीं बल्कि एलर्जी निकल रही है。

आंकड़े...

-80-100 मरीज नेत्र अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे

-20 से 25 मरीज आंखों में जलन, खुजली वाले

कोट-

दोपहर के समय बिना काम से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप में निकलते समय चश्मा पहनने की सलाह दी है। साथ ही आंखों को बार-बार हाथ लगाने से बचने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर डाक्टर से परामर्श लें।

डा. शैलेन्द्र, नेत्र रोग विशेषज्ञ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गर्मी से आंखों में कौन-कौन सी समस्याएं आ रही हैं?
आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने की शिकायत हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।