डीएम ने की स्व-गणना, तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म
Fatehpur News - फतेहपुर में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है। लोग 21 मई तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्व गणना कर सकते हैं। स्वगणना के बाद 11 अंकों की एसई आईडी मिलेगी। 22 मई से घर-घर जनगणना कर्मी इस आईडी को लेने पहुंचेंगे।

फतेहपुर। जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना का कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। लोग 21 मई तक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्व गणना में हिस्सा ले सकते हैं। स्वगणना पूर्ण होने पर लोगों को 11 अंकों की एसई आईडी मिलेगी। इसे संभाल कर रखें। 22 मई से घर-घर जनगणना कर्मी इस आईडी को लेने पहुंचेंगे। जिले में गणना के लिए करीब आठ हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्व-गणना के पहले दिन स्व-गणना कर एसई आईडी जनरेट की। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि तय समय सीमा के अंदर स्व-गणना करें। उन्होंने अपील की कि सभी लोग बढ़ चढ़कर स्व गणना में प्रतिभाग करें एवं अपने अपने संस्थान के माध्यम से जनपदवासियों से स्व गणना करने की अपील भी करें। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे。
पहले चरण में मकानों की गणना
डीएम ने बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य होना है। सात मई से 21 मई तक लोग घर बैठे अपना जनगणना फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर जाकर अपना नाम और मोबाइल फोन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद भाषा का चयन कर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। पता दर्ज कर मैप अपने घर को चिह्नित करना होगा। अंत में 34 सवालों की एक प्रश्नावली आएगी। इनको भरकर सबमिट करने पर एसई आईडी प्राप्त होगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक सभी क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाएंगे। उन्हें यह आईडी देनी होगी। जो लोग स्वगणना में हिस्सा नहीं ले पाएंगे वह गणनाकर्मियों को अपनी जानकारी देंगे.
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


