ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरजमीन के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली

जमीन के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली

पड़ोसी गांव से शुक्रवार देर रात पैदल वापस लौट रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को जमीन के विवाद में गोली मार दी गई। लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर...

जमीन के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSat, 31 Aug 2019 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पड़ोसी गांव से शुक्रवार देर रात पैदल वापस लौट रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को जमीन के विवाद में गोली मार दी गई। लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के चन्दनापुर गांव निवासी दिनेश महाराष्ट्र में एक पेपर मिल में सिक्योरिटी गार्ड है। रक्षाबंधन पर वह घर आया था। दिनेश के मुताबिक गांव के राम निरंजन से उसका डेढ़ दशक से जमीन का विवाद है। राम निरंजन उससे खुन्नस रखता है। पखवारे भर के भीतर कई बार कहासुनी भी हुई। शुक्रवार शाम वह किसी काम से पड़ोसी गांव मीनातारा गया था। जहां से देर रात वह पैदल वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में एक गन्ने के खेत से राम निरंजन निकलकर सामने आ गया और सीने पर तमंचा तान दिया। बचने के लिए उसने तमंचा पकड़ लिया। तमंचा पकड़ते ही राम निरंजन ने फायर कर दिया। जिससे गोली उसके बाएं हाथ के पंजे में लगी।

इस पर वह दौड़कर पड़ोसी गांव गाजीपुर में घुस गया। मामले की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे, गभीर हालत देख दिनेश को निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर राम निरंजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

पिछले सप्ताह जताई थी आशंका

घायल दिनेश ने बताया कि महाराष्ट्र से लौटने के बाद उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। मामले की तहरीर उसने पिछले सप्ताह पुलिस को भी दी थी। उसे डर था कि अनहोनी हो जाएगी, जिस कारण से वह सप्ताह भर से लगातार थाने में ही जाकर बैठा रहता था। शुक्रवार को उसका परिवार चित्रकूट गया था, उसे मजबूरन घर में रुकना पड़ा था। जरूरी काम होने से वह मीनातारा गया था, जहां से लौटते समय उसके साथ घटना हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें