Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsSchool Bus Accident Trailer Overturns and Falls into Drain All Children Safe
स्कूली बस बैरिकेटिंग तोड़ नाले में घुसी, 32 बच्चे बाल बाल बचे

स्कूली बस बैरिकेटिंग तोड़ नाले में घुसी, 32 बच्चे बाल बाल बचे

संक्षेप:

Fatehpur News - मुरादीपुर में कानपुर प्रयागराज हाइवे पर एक ट्रेलर ने प्राइवेट स्कूल की बस को ओवरटेक किया, जिससे बस बैरिकेटिंग तोड़कर नाले में गिर गई। हादसे में 32 बच्चे और 2 शिक्षिकाएं सवार थीं। स्थानीय लोगों ने मदद की और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया।

Nov 04, 2025 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

मुरादीपुर। कानपुर प्रयागराज हाइवे में ट्रेलर के ओवरटेक में प्राइवेट स्कूली बस बैरिकेटिंग तोड़कर नाला में जा घुसी। हादसा से करीब तीन दर्जन बच्चे, शिक्षिकाओं की चीख सुन स्थानीय लोग मदद को दौड़े। सभी को सुरक्षित बाहर निकालते हुए स्कूल व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ट्रेलर व चालक को पकड़कर थाने ले गई। घटना में बच्चे बाल बाल बच गए, कोई हताहत नहीं हुआ। मलवां के हंसग्रीन पब्लिक स्कूल की बस प्रतिदिन आसपास के क्षेत्रों में बच्चों को लेने पहुंचती है। मंगलवार को स्कूली बस औंग बच्चे लेने पहुंची थी। रानीपुर से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बस में 32 बच्चों के अलावा दो शिक्षिका रुचि सिंह, अर्चना शुक्ला भी सवार थी। तभी गोविंदपुर मोड़ के पास बच्चों को लेने के लिए खड़ी होने लगी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ओवरटेक करते हुए निकला तो बस को बचाने के लिए चालक ने गाड़ी किनारे दबा दी। हाईवे और सर्विस रोड के बीच में बैरिकेटिंग तोड़ते हुए साढ़े तीन फीट गहरे नाला में जा घुसी। बस का अगला पहिया नाला में घुसते ही बच्चों, शिक्षिकाओं की आवाज गूंज गई। स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और सभी को नीचे उतारते हुए स्कूल व पुलिस को सूचना दी। हादसे से दशहत में बच्चे घबरा गए। स्कूल से आई दूसरी बच्चों शिक्षिका को स्कूल भेजा गया। थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि बस को नाला से बाहर कराया है। ट्रेलर व उसके चालक को पकड़ा है, उचित कार्रवाई की जाएगी।