Fatehpur News: नेटवर्क की समस्या पर टेक्नीशियन को बंधक बनाने में छह गिरफ्तार
Fatehpur News: फतेहपुर के हरदौली गांव में नेटवर्क समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जियो कंपनी के टेक्नीशियन आदित्यभान सिंह को खंभे से बांध दिया। टेक्नीशियन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छह ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो ने इस घटना को व्यापक चर्चा में ला दिया है।

Fatehpur News: फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के हरदौली गांव में नेटवर्क की समस्या पर टावर के टेक्नीशियन को खंभे से बांधने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। टेक्नीशियन को बंधक बनाने का वीडियो गुरुवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद वायरल वीडियो के आधार पर छह ग्रामीणों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। टेक्नीशियन आदित्यभान सिंह निवासी बसावनपुर थाना औंग ने बताया कि वह जियो कंपनी में तैनात है। गुरुवार को हरदौली गांव में लगे टावर में पावर चेक करने गया था। उसी समय गांव के कुछ लोग आ गये और नेटवर्क नहीं आने को लेकर वाद विवाद करने लगे।
टावर से बांध दिया। इसके बाद जब डायल-112 पर उसने सूचना दी तो पुलिस वालों ने आकर उसे मुक्त कराया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया था। वीडियो में यह प्रदर्शित किया गया कि क्षेत्र में उनके मोबाइल फोन पर फाइव जी नेटवर्क उपलब्ध नहीं हो रहा है और इसी कारण उनके द्वारा उक्त कृत्य कारित किया गया। पुलिस के संज्ञान में आते ही तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है।


