Fatehpur News: डीएम से की मानकविहीन निर्माण की शिकायत
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Fatehpur News: देवमई ब्लाक के मिर्जापुर मकरंदपुर में विधायक निधि से कराए जा रहे आरसीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख

Fatehpur News: जहानाबाद। देवमई ब्लाक के मिर्जापुर मकरंदपुर में विधायक निधि से कराए जा रहे आरसीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और डीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और पुरानी नाली के ऊपर ही नई ईंटें लगाई जा रही हैं। आरोप है कि सीमेंट की मात्रा भी मानक से कम होने के कारण निर्माणाधीन नाली जगह-जगह टूटने लगी है। ग्रामीण राकेश पाल, सुनील कुमार, रामकिशोर, रामप्रकाश व रामबाबू समेत अन्य ने मामले की जांच कर कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।


