लूट पर एसपी सख्त, तीन दिन में खुलासे का अल्टीमेटम

Apr 05, 2026 11:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

Fatehpur News - फतेहपुर में खखरेरु थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को सर्राफा व्यापारी के साथ लूट हुई। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी को तीन दिन में बदमाशों को पकड़ने का आदेश दिया। सर्राफ का बैग छीनकर भागे बदमाशों में 1.5 किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के आभूषण थे।

लूट पर एसपी सख्त, तीन दिन में खुलासे का अल्टीमेटम

फतेहपुर। खखरेरु थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सर्राफ के साथ हुई लूट के मामले में एसपी ने देर रात ही घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को तीन दिन के अंदर बदमाशों को पकड़ वारदात का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि सर्राफ की पहले रेकी की गई है। इसके बाद पीछा कर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि केशव रायपुर केवटमई गांव निवासी शिवकुमार मौर्य गेरिया बाजार चौराहे पर सराफा की दुकान चलाते हैं।

शनिवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अंजना कबीर गांव के पास सुनसान रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर कर तमंचे के बट से मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद उनका बैग छीनकर फरार हो गए थे। सर्राफ ने बताया कि बैग में करीब डेढ़ किलो चांदी और करीब 40 ग्राम सोने के आभूषण थे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।