Hindi NewsUttar-pradesh NewsFatehpur NewsRoad Accidents in Bindki Two Injured in Separate Incidents
मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल,एक रेफर

मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल,एक रेफर

संक्षेप:

Fatehpur News - बिंदकी में मंगलवार को दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। श्याम बाबू पाल नामक बाइक सवार ने खड़ी डीसीएम में टकराया, जबकि जीवनलाल नामक व्यक्ति को ट्रक ने पैदल चलते समय घायल किया। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Nov 24, 2025 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

बिंदकी। मार्ग दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत में एक मरीज को रेफर कर दिया गया है। बकेवर कस्बा के समीप जहानाबाद मार्ग में रात को खड़े डीसीएम में अनियंत्रित हुआ बाइक सवार श्याम बाबू पाल पुत्र राम किशोर पाल निवासी ग्राम करणपुर गोपालपुर थाना बकेवर पीछे से जा टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल श्यामबाबू पाल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जिले जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि श्याम बाबू पाल किसी काम से बकेवर कस्बा गया था और वहां से बाइक द्वारा वापस अपने गांव करनपुर गोपालपुर लौट रहा था,तभी रास्ते में खड़े डीसीएम गाड़ी में टकराकर घायल हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खिदिरपुर तथा भवानीपुर गांव के बीच एक पेट्रोल पंप के निकट ट्रक ने रात में पैदल जा रहे जीवनलाल पुत्र स्व.दाता दीन निवासी ग्राम बसंती खेड़ा कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि जीवनलाल अपनी पत्नी के साथ पड़ोसी गांव खिदिरपुर से निमंत्रण कर पैदल वापस अपने गांव बसंती खेड़ा जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रक ने जीवन लाल टक्कर मार दिया। जबकि उनकी पत्नी बाल बाल बच गई।