खण्डित मूर्तियों को हटाकर हुई प्राण प्रतिष्ठा

Feb 08, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

Fatehpur News - मलवां विकास खण्ड के मौहार गांव में सिद्धेश्वर धाम मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। तीन सौ वर्ष पुराना शिव मन्दिर अब जीर्णोद्धार के बाद श्रद्धालुओं के लिए नया रूप ले चुका है। इस कार्य में कई युवाओं और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खण्डित मूर्तियों को हटाकर हुई प्राण प्रतिष्ठा

चौडगरा। मलवां विकास खण्ड के मौहार गांव स्थित सिद्धपीठ सिद्धेश्वर धाम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। बताते चलें कि तीन सौ वर्ष पूर्व जीर्ण शीर्ण शिव मन्दिर की दुर्दशा देख आसपास के युवाओं की आस्था पर चोट पहुंची तो मोहल्ले के युवा एकत्र होकर मन्दिर का जीर्णोद्धार कराने का संकल्प लेकर आस्था व सनातन की विरासत को संवारने मे जुट गए। ग्रामीणों के सहयोग से मन्दिर व कुएं का पौराणिक तरीके से ही पुन: ककई के ईंट व राखी चूने से जीर्णोद्धार कर दिया। मुख्य यजमान भरद्वाज शर्मा, पं देवर्षि मिश्र द्वारा विधि विधान से पूजन संम्पन्न कराते हुए शंकर, पार्वती, नन्दी, हनुमान प्रतिमा को नगर भ्रमण करा मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कराते हुए कन्या भोज, संतो को प्रसाद ग्रहण कराया गया।

इस कार्य में पिन्शू मिश्रा, शीलू मिश्रा, मन्दीप सिंह, जयदीप सिंह, सचिन विश्वकर्मा, शीबू बाजपेई, गोबिन्द मिश्रा, संदीप विश्वकर्मा,अमित शुक्ला, अशोक गुप्ता आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस मौके पर पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, स्वयंबर सिंह, भाजपा नेता रमाकांत त्रिपाठी, रामशरन सिंह परिहार समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।