चार ब्लाकों के चार तालाबों को होगा जीर्णोद्धार
Fatehpur News - फतेहपुर जिले में हजारों तालाबों में से सैकड़ों तालाब अस्तित्व के संकट में हैं। लघु सिंचाई विभाग द्वारा चार तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए खुदाई और जल संरक्षण की व्यवस्थाएं की जाएंगी।

फतेहपुर। जिले में स्थित हजारों तालाबों में सैकड़ों अपना अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गए है। संरक्षण की शुरु हुई कवायदों के बाद भी दम नहीं भर पाई है। इसी के तहत जिले के चार तालाबों को लघु सिंचाई विभाग द्वारा जीर्णोद्धार कराया जाना है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम की शुरुआत हो जाएगी। जिले में लघु सिंचाई विभाग के तकरीबन एक हजार से अधिक तालाब है। अधिकांश पानी के अभाव में मैदान की तरह सपाट या फिर जंगल में तब्दील हो चुके है। ऐसे में तालाबों को संरक्षित और उन्हे पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष में चार तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाना है।
जिसके तहत ऐरायां के सुल्तानपुर घोष स्थित घोषनागन, मलवां के डीघ में स्थित कुण्डवीर, हसवां के सातो धरमपुर स्थित मलदहा तथा अमौली के बुढ़ंदा स्थित बुढ़ंदा तालाब का जीर्णोद्धार प्रस्तावित है। जहां पर तालाब की खुदाई के साथ ही पानी के संरक्षण के लिए आउटलेट और इनलेट को दुरुस्त कराया जाएगा। जिसके लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया की शुरु की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही तालाब का काम शुरु कराया जाएगा। एई शुभम मिश्रा ने बताया कि चार तालाबों का जीर्णोद्धार होना है, जल्द ही काम शुरु कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




