
निलंबन से पहले पीटीओ ने तैयार करवा लिये रिटायरमेंट प्रपत्र
Fatehpur News - फतेहपुर में एसटीएफ के खुलासे के बाद, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने रिटायरमेंट के दो दिन पहले पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी को निलंबित किया। पहले खनिज अधिकारी के गनर का निलंबन हुआ था। चतुर्वेदी पर मुकदमा दर्ज होने के बाद लापता रहने का आरोप है। उन्होंने निलंबन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लिए थे।
फतेहपुर। एसटीएफ के खुलासे के बाद निलंबन की यह दूसरी कार्रवाई हुई है। पहले खनिज अधिकारी का गनर निलंबित किया गया था और अब रिटायरमेंट के दो दिन पहले पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी को परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने निलंबित कर दिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी पीटीओ ने मुकदमा दर्ज होने के बाद बचाव के रास्ते खोजने शुरु कर दिये थे। रिटायरमेंट के बाद पेंशन में दिक्कत न आये इसके लिये सारे प्रपत्र पीटीओ ने निलंबन से पहले तैयार करवा लिये हैं। बता दें कि 11 नवंबर की रात एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम के साथ पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी भी लालगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमें में नामजद थे।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से लापता चल रहे थे। विभागीय लोग मेडिकल लीव बता रहे थे लेकन चर्चा थी कि गिरफ्तारी के डर से पीटीओ लापता हैं। ऊपर से इसी महीने की 30 तारीख को उनको रिटायरमेंट होना था। सूत्र बताते हैं कि इसी बीच पीटीओ ने गुपचुप तरीके से रिटायरमेंट के लिये लगने वाले आवाश्यक दस्तावेज तैयार कर लिये। जो विभागीय कार्य थे उनको भी निपटाते रहे। कई दिन से निलंबन की तलवार लटक रही थी। पीटीओ अपने ऊपर दर्ज एफआईआर के खिलाफ कोर्ट भी नहीं गए। शुक्रवार देर रात उनके निलंबन का आदेश जारी हो गया। हालांकि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब तक विभागीय कार्रवाई नहीं हो पाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




